
आज भारत में गणतंत्र दिवस को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। और आज ही के दिन साल 1949 में भारत के संविधान को अपनाया गया था और साल 1950 से संविधान को भारत में लागू किया गया था। भारत के संविधान की नींव रखनेवाले डॉ भीमराव आंबेडकर के साथ साथ संविधान निर्माण की सदस्यता में कई प्रमुख लोगों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं इस साल 72 वा गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। और इसी की खुशी और देश के जवानों को सेल्युट करते हुए कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नजर आ रहे हैं।
ऐसे ही बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट ने देश के जवानों के बीच समय बिताते हुए अपनी एक तस्वीरं को शेयर किया। जंहा वह जवानों की तरह यूनिफॉर्म पहने नजर आए। पुलकित की यह तस्वीर साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'जुनूनियत' के दौरान की हैं। जिसमें पुलकित ने एक सिपाही का किरदार निभाया था। और फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही पुलकित देश के रियल हीरो और जवानों से मिलने पहुंचे थे और उनके साथ समय बिताते नजर आए थे।
वहीं आज उसी तस्वीर को दोबारा शेयर कर पुलकित ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। पुलकित ने इस तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में लिखा,' हम तो केवल यूनिफॉर्म पहन कर शूट करते हैं पर देश के रियल हीरो इस यूनिफॉर्म में देश की रक्षा करते हैं। इन रियल हीरोज को सेल्युट..जो देश की रक्षा करते करते चले गए और जो देश की रक्षा सतत कर रहे हैं।' कुछ इस तरह के पोस्ट के साथ पुलकित ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
पुलकित के अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो, जल्द ही फिल्म 'फुकरे 3' में पुलकित नजर आएंगे इसी के साथ पुलकित 'स्वागतम खुशामदीद' फिल्म में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में पुलकित के साथ कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। और फिल्म में दोनों के लुक को रिवील किया गया।