
अपकमिंग फिल्म "धाकड़" अपनी रिलीज के पहले से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के मेकर्स भी दर्शकों की उत्सुकता बरकरार रखने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल का धांसू लुक जारी करने के बाद मेकर्स ने आज दिव्या दत्ता का भी शानदार और बेहद ही खतरनाक लुक जारी कर दिया है।
सामने आएं दिव्या के फर्स्ट लुक ने तो लोगों को चकित ही कर दिया है, क्योंकि इसमें दिव्या का एकदम अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। फर्स्ट लुक को दिव्या ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फर्स्ट लुक शेयर कर उन्होंने लिखा, "और यह यहाँ है। वह कितनी खतरनाक लग रहीं है, लेकिन यह उसे डिस्क्राइब नहीं कर सकता कि वो कितनी बुरी हो सकती है।"
आगे दिव्या ने लिखा, "धाकड़ से रोहिणी के रूप में मेरा लुक यहाँ हैं। #धाकड़ सिनेमाघरों में 1 अक्टूबर को आ रहीं हैं।" इस फिल्म में दिव्या रोहिणी के किरदार में नजर आएंगी तो एक्टर अर्जुन रामपाल एक विलेन रुद्रवीर का किरदार निभाएंगे। और कंगना रनौत एजेंट अग्नि के किरदार में दिखाई देगी।
"धाकड़" फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। वही दिव्या के लुक की बात करें तो हरे कलर और लाल बॉर्डर की साड़ी पहने खुले बालों में दिव्या बहुत ही खतरनाक लग रहीं हैं। फैंस कमेंट्स कर दिव्या के लुक की तारीफ कर रहे हैं।
खास बात तो यह है कि इस फिल्म में मशहूर फ्रेंच सिनेमैटोग्राफर Tetsuo Nagata भी शामिल हो गए हैं। फिल्म का डायरेक्शन रजनीश रजी घई कर रहे है, जबकि इसे सोहेल मक्लाई और एसाइलम फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।